
पानीपत। हरियाणा पुलिस में रविवार को 273 बीटेक, 15 एमटेक समेत 4225 युवा कॉन्स्टेबल बनेंगे। खास बात ये है कि यह राज्य में पुलिस कॉन्स्टेबलों का सबसे अधिक पढ़ा-लिखा बैच है। इनमें एमफिल, एमबीए, एमसीए डिग्रीधारी भी शामिल हैं। इनकी शुरुआती सैलरी 22,400 रुपए होगी। करनाल के मधुबन पुलिस कांप्लेक्स में 84वें बैच की पासिंग आउट परेड होगी। इसमें सीएम मनोहर लाल भी मौजूद रहेंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद जवानों ने कहा कि वे सेवा, सुरक्षा और सहयोग का ध्येय वाक्य पूरा करने की कोशिश करेंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Izwoof