
गांव श्यामपुरा के राजकीय उच्च विद्यालय में 6 माह से शिक्षकों का इंतजार है। शिक्षकों की नियुक्ति के लिए बेटियों को सड़क पर बैठने को मजबूर होना पड़ रहा है। धरने के दौरान गर्मी के कारण पूनम, तमन्ना, मोनिका, प्रियांशु, पिंकी व आशा सहित दर्जनों छात्राएं बेहोश हो गईं। आनन-फानन में एंबुलेंस बुलवाई गई और उनको सतनाली सीएचसी में भर्ती करवाया गया। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि अगर उनकी बेटियों को कुछ बुआ तो वे इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और इसकी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग व सरकार की होगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2GlWJUX