
नारायणगढ़(हरियाणा)। गहनों के लालच में एक नौकर ने गांव हसनपुर स्थित सास-बहू पर हमलाकर हत्या कर दी। खास बात यह है कि वारदात के बाद नौकर ने घर से सारे गहने चोरी किए। इसके बाद वह अपना हुलिया बदलकर फरार हो गया। इस दोहरे हत्याकांड का उस समय खुलासा हुआ, गुरुवार को जब मृतका की बेटी ने घर फोन किया, लेकिन वह रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उसने पापा विनोद को फोन करके सूचित किया। तब सूचना मिलते ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो फर्श पर खून से लथपथ शव मिले।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KAswnI