
पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के चलते राजस्थान से आईं धूलभरी हवाएं हिमाचल प्रदेश तक पहुंच चुकी हैं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी धूल से लोग परेशान हैं। सांस लेने में परेशानी आ रही है। दृश्यता कम होने से शुक्रवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 26 उड़ानें रद्द कर दी गईं। गुरुवार को भी यहां से विमानों की आवाजाही नहीं हो पाई थी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में चंडीगढ़ में बारिश हो सकती है, इससे धूल के कण जमीन पर आ जाएंगे। प्रदूषण को देखते हुए हरियाणा और दिल्ली सरकार ने सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगाई है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JXCVxa