
आगरा (यूपी). मुंबई में कुरियर कंपनी में काम करने वाले एक इम्प्लॉई ने मालिका के यहां से 80 लाख रुपए चुराए और भाग गया। लेकिन बाद में जब उसे लगा कि उसने गलत किया, तो अपने पापों का प्रायश्चित करने के लिए यूपी के वृंदावन पहुंचा। जहां दान-पुण्य के कार्यों में उसने 16 लाख रुपए खर्च कर डाले। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 36 वर्षीय रमेश रावत ने मंदिर में भंडारा कराने के साथ ही वहां बैठे भिखारियों को 2-2 हजार रुपए भी बांटे। मुंबई पुलिस ने मथुरा पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2yPA6tJ