दुल्हन करती रही इंतजार, बरात लेकर नहीं आया BF; बोली- जिसे सबसे ज्यादा चाहा, उसी ने जिंदगी खराब कर दी, पिता ने कहा- बेटी की जिद पूरी करने पुश्तैनी जमीन तक बेच दी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 26 June 2018

दुल्हन करती रही इंतजार, बरात लेकर नहीं आया BF; बोली- जिसे सबसे ज्यादा चाहा, उसी ने जिंदगी खराब कर दी, पिता ने कहा- बेटी की जिद पूरी करने पुश्तैनी जमीन तक बेच दी

कानपुर (यूपी). बेटी की जिद पूरी करने एक पिता ने अपनी पुश्तैनी जमीन बेचकर शादी की तैयारी की। कानपुर देहात का सबसे आलीशान रिसार्ट बुक कराया। सैकड़ों बरातियों के लिए व्यवस्था की। शुक्रवार रात बरात आनी थी। लड़की व उसके परिवार वाले बरात आने का इंतजार करते रहे। पूरी रात बीत गई, पर बरात नहीं आई। दुल्हन और उसका परिवार इस बात से इतना दुखी है कि आत्महत्या करने की बात कह रहा है। लड़का-लड़की साथ पढ़ते थे और बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। लड़की के पिता का आरोप है कि शादी से दो दिन पहले दहेज में 5 लाख रुपए की मांग की जा रही थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Ki9gPo

ADD











Pages