
नई दिल्ली। दिल्ली कैंट में हुई मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा की हत्या के आरोप में पुलिस ने सेना के एक मेजर निखिल हांडा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी मेरठ कैंट से हुई। मेजर हांडा और मेजर द्विवेदी आपस में दोस्त हैं। पुलिस का दावा है कि हांडा शैलजा की ओर आकर्षित था। वह शैलजा पर लगातार शादी का दबाव बना रहा था। शैलजा ने इनकार किया तो निखिल ने अपनी कार में ही चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। कॉल डिटेल्स और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दिल्ली पुलिस ने हत्या की गुत्थी 24 घंटे में ही सुलझा ली। पुलिस सोमवार को आरोपी मेजर को कोर्ट में पेश करेगी। उल्लेखनीय है कि शनिवार दोपहर डेढ़ बजे शैलजा का शव दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन के पास मिला था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2lybbRP