अमेरिका में मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों की यात्रा पर जारी रहेगी रोक, ट्रम्प के फैसले का सुप्रीम कोर्ट ने समर्थन किया - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 27 June 2018

अमेरिका में मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों की यात्रा पर जारी रहेगी रोक, ट्रम्प के फैसले का सुप्रीम कोर्ट ने समर्थन किया

अमेरिका में मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों की यात्रा पर रोक जारी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका को रद्द कर दिया, जिसमें ट्रम्प के फैसले को चुनौती दी गई थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि ट्रम्प का फैसला मुसलमानों के साथ भेदभाव करने वाला है। 5 जजों के पैनल में 4 जजों ने राष्ट्रपति के फैसले का समर्थन किया है। ट्रम्प ने राष्ट्रपति बनते ही जनवरी 2017 में 7 मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों की अमेरिका यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, मार्च 2017 में इराक और अप्रैल में चाड से प्रतिबंध हटा दिए थे। ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन के नागरिकों पर यह रोक जारी है। इसके अलावा दो अन्य देश उत्तर कोरिया और वेनेजुएला के कुछ अफसर और उनके परिवार के भी अमेरिका की यात्रा करने पर रोक लगी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MXwBUO

ADD











Pages