
चित्रकूट. प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों की आत्महत्या के लेकर शुक्रवार को एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'किसान पारिवारिक कलह या अन्य कारण से आत्महत्या करता है लेकिन मीडिया उस खबर को बढ़ा-चढ़ा कर पेश करती है और कर्ज के कारण आत्महत्या करना बताती है।' जौनपुर में हुई किसान की आत्महत्या की एक घटना का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उक्त किसान ने पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की और मीडिया ने उसे कर्ज के चलते आत्महत्या दिखाया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HPPYvt