
अपनी शिष्या के साथ दुष्कर्म के आरोपी दाती महाराज से सोमवार को चाणक्यपुरी स्थित क्राइम ब्रांच ऑफिस में पूछताछ होनी है। हालांकि, वह जांच में शामिल होगा या नहीं इस पर सस्पेंस बना हुआ है। क्राइम ब्रांच के एक अफसर के मुताबिक, अगर वह जांच में शामिल नहीं हुआ तो उसकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालांकि, आगे कार्रवाई तभी होगी जब केस से जुड़े पर्याप्त साक्ष्य होंगे। क्राइम ब्रांच की एक टीम पिछले दिनों दाती के दिल्ली और राजस्थान के पाली स्थित आश्रमों की तलाशी ले चुकी है। दाती अभी फरार है। उसने पूछताछ के लिए सोमवार तक का समय मांगा था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2thBlM7