
लखनऊ. यूपी में क्राइम कंट्रोल के लिए लगातार एनकांउटर हो रहे हैं। वहीं, विपक्षी पार्टियों द्वारा लगातार एनकांउटर पर सवाल उठाया जा रहा है। DainikBhaskar.com के संवाददाता आदित्य तिवारी ने प्रदेश की काननू व्यवस्था और एनकाउंटर पर उठ रहे सवालों पर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह से बातचीत की। डीजीपी ओपी सिंह ने पहली बार एनकांउटर के सवालों का जवाब देते हुए कहा, 'एनकाउंटर हमारी कोई पॉलिसी नहीं है। हम अपनी आत्मरक्षा के लिए गोली चलाते हैं। जब बदमाश फायरिंग करते हैं तो हमें अपनी रक्षा में यह कदम उठाने पड़ते हैं। जिसे आप एनकांउटर कह रहे हैं वो दरअसल पुलिस इंगेजमेंट है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2l9w5GD