
मथुरा. जिला पुलिस ने सोमवार को 5 महिलाओं समेत 13 बांग्लादेशी नागरिकों को थाना गोवर्धन क्षेत्र अंतर्गत सोंख बाईपास स्थित इंदिरा कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये लोग अवैध तरीके से झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे थे। पकड़े गए सभी बांग्लादेशियों से खुफिया एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं और यह भी आशंका जताई जा रही है कि जनपद में और भी बांग्लादेशी नागरिक हो सकते हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2tNyKul