दिल्ली में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव, बसें फंसीं; गुजरात में 24 घंटे के दौरान 22 की मौत - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 14 July 2018

दिल्ली में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव, बसें फंसीं; गुजरात में 24 घंटे के दौरान 22 की मौत

नई दिल्ली. देश की राजधानी में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। इसके चलते कई इलाकों में पानी भर गया। सचिवालय दफ्तर में भारी बारिश के बाद पानी भर गया। दिनभर शहर में बादल छाए रहे, दोपहर में भी शाम जैसा नजारा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है। इसके 34 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं, जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.8 दर्ज किया गया था। उधर, गुजरात के कई हिस्सों में 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हुई। इससे जुड़ी घटनाओं में अब तक राज्य में 22 लोगों की मौत होने की खबर है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KVxVKq

ADD











Pages