
कुशीनगर. पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुंवर आरपीएन सिंह ने बुधवार को कहा कि साढ़े चार वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद भी प्रधानमंत्री के पास जनता को बताने के लिए कुछ भी नहीं है। अपने को जनता का चौकीदार कहने वाले मोदी की चौकीदारी में आमजन की गाढ़ी कमाई का 70 हजार करोड़ रुपये लूट लिए गए और वे कुछ नहीं कर पाए। केवल जुमलों की बारिश से कभी देश का भला नहीं होने वाला है। वे कुशीनगर जिले के पडरौना नगर स्थित अपने आवास राजदरबार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2msjJdr