
बुराड़ी में एक परिवार के 11 लोगों की मौत फांसी लगने से हुई। पोस्टमार्टम में यह खुलासा होने के बाद पुलिस अब इस केस की जांच सामूहिक आत्महत्या के आधार पर कर रही है। पहले सामूहिक हत्या का मामला दर्ज किया गया था। लोगों का कहना है कि इस परिवार में एक दाढ़ी वाला शख्स हफ्ते में दो-तीन बार आता था। दो-ढाई घंटे रुकता था। पुलिस को उसी पर इन लोगों का मोक्ष के नाम पर ब्रेन वॉश करने का शक है। उसकी तलाश की जा रही है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NlEEeb