
आगरा. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश मंगलवार को आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'बीजेपी की सरकार में प्रदेश में अराजकता का माहौल है। जेल में हत्या से लगता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। वहीं, पीएम मोदी के यूपी दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री शिलान्यास का शिलान्यास कर रहे हैं ये अच्छी बात है। अखिलेश यादव यहां पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करने आए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2uGWEan