
लखनऊ. राजधानी में बुधवार को भाजपा कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय समेत कई बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, 2019 को लेकर बीजेपी ने अब अपना चुनावी एजेंडा तय कर लिया है। पिछड़े-दलितों के साथ-साथ किसानों पर पार्टी पूरा फोकस करेगी। इसी को लेकर पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पार्टी अपनी अगली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक करेगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2mqDUbt