दूसरा टेस्ट: भारत 107 रन पर ऑल आउट, इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में पहली पारी में दूसरा न्यूनतम स्कोर - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 11 August 2018

दूसरा टेस्ट: भारत 107 रन पर ऑल आउट, इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में पहली पारी में दूसरा न्यूनतम स्कोर

शुक्रवार को लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पहली पारी 107 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया के ऑल आउट होने के बाद अंपायर ने दूसरे दिन स्टंप की घोषणा कर दी। भारत का इंग्लैंड के खिलाफ इस मैदान पर पहली पारी में दूसरा न्यूनतम स्कोर है। पिछली बार 1979 में 96 रन बनाए थे। रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 5 विकेट लिए। इससे पहले बारिश के कारण दो बार खेल रोका गया। पहली बार 6.3 ओवर और दूसरी बार 8.3 ओवर के बाद अंपायरों ने खेल रोक दिया। बारिश से पहले दिन का खेल नहीं हो सका था। टॉस दूसरे दिन हुआ। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2M53XEq

ADD











Pages