
हरदोई. देवरिया के मां विंध्यवासिनी बालिका संरक्षण गृह में खुलासे के बाद हरदोई जिले के शेल्टर होम से महिलाओं के गायब होने का मामला सामने आया है। जांच में बालिका संरक्षण गृह से 21 महिलाओं में से 19 महिलाएं गायब मिले जबकि रजिस्टर पर सभी महिलाओं की उपस्थिति दर्ज थी। डीएम पुलकित खरे ने मंगलवार को सुधार गृह का अचानक निरीक्षण किया और पूछताछ किया। जीएम ने बताया कि यहां पर 21 महिलाएं उपस्थित होने चाहिए लेकिन सिर्फ दो महिलाएं मिली और बाकी गायब थी जिनका अभी कोई पता नहीं चल पाया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2vskDeK