दिल्ली: 67 वर्षीय महिला ने चुराया पर्स, अदालत ने उम्र का ख्याल रख दी जमानत - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 8 August 2018

दिल्ली: 67 वर्षीय महिला ने चुराया पर्स, अदालत ने उम्र का ख्याल रख दी जमानत

चाणक्यपुरी इलाके के अशोका होटल में एक महिला का पर्स चोरी करती पकड़ी गई 67 साल की बुजुर्ग को अदालत ने उनकी का ख्याल रखते हुए जमानत पर छोड़ दिया। पर्स चुराते हुए उन्हें सिक्योरिटी गार्ड देशराज सिंह ने पकड़ा था। पर्स में 73,400 रुपए और छह विजिटिंग कार्ड थे। बुजुर्ग की पहचान कृष्णा नगर निवासी हरमीत अरोड़ा के रूप में हुई। जांच से जुड़े अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग महिला का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। घटना रविवार दोपहर करीब 3.15 बजे की है। पुलिस के मुताबिक, देशराज करीब डेढ़ दशक से अशोका होटल में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करता था। रविवार को उसकी ड्यूटी फायर कंट्रोल में थी। दोपहर करीब 3.15 बजे वह कन्वेंशन हॉल में राउंड लगाने गया तो देखा कि बुजुर्ग महिला कोरिडोर की दीवार की ओर मुंह किए बैठी है। वह अपने नीले रंग के हैंडबैग में छोटा लाल पर्स डाल रही थी। आगे बढ़ने पर एक महिला मिली, जो पर्स चोरी होने के कारण शोर मचा रही थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KBGSn7

ADD











Pages