
हरबंसपुरा निवासी पिंटू के लापता होने के मामले में पुलिस ने उसके पिता कंवरपाल के दोस्त जम्मू कॉलोनी निवासी डॉक्टर नरेश शर्मा को हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि नरेश ने यह बात कबूल की है कि उसने पिंटू को नशीला पदार्थ दिया था। इसके बाद वह पूजा सामग्री विसर्जन के बहाने उसे आवर्धन नहर के पांजूपुर पुल पर ले गया। वहां पर ले जाकर उसने पहले तो पिंटू को नहर मेें धक्का दिया और फिर कार नहर में गिरा दी।गुरुवार दोपहर पुलिस ने कार को नहर से बरामद कर लिया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2vuVZuc