आज अम्बाला पहुंचेगा शहीद विक्रमजीत का पार्थिव शरीर, गांव तेपली में राजकीय सम्मान से होगी अंतिम विदाई - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 8 August 2018

आज अम्बाला पहुंचेगा शहीद विक्रमजीत का पार्थिव शरीर, गांव तेपली में राजकीय सम्मान से होगी अंतिम विदाई

जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए अम्बाला के लांस नायक विक्रमजीत (26) का पार्थिव शरीर बुधवार को गांव तेपला पहुंचेगा। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मौसम साफ रहा तो 11 बजे श्रीनगर से चार्टड प्लेन रवाना होगा, जो दिल्ली पहुंचेगा, यहां महाराष्ट्र के शहीद मेजर केपी राणे का पार्थिव शरीर उतारा जाएगा। इसके बाद प्लेन देहरादून पहुंचेगा, जहां राइफलमैन मनदीप सिंह व हमीर सिंह का शव पहुंचाया जाएगा। इसके बाद अम्बाला कैंट पहुंचेगा। यहां से शहीद के शव को गांव तेपला ले जाया जाएगा और राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LYd0Hn

ADD











Pages