कनाडा: फ्रेडेरिक्टन के रिहायशी इलाके में गोलीबारी, एक महिला समेत चार की मौत; संदिग्ध हिरासत में - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 11 August 2018

कनाडा: फ्रेडेरिक्टन के रिहायशी इलाके में गोलीबारी, एक महिला समेत चार की मौत; संदिग्ध हिरासत में

पूर्वी कनाडा स्थित फ्रेडेरिक्टन शहर के रिहायशी इलाके ब्रूकसाइड ड्राइव में शुक्रवार सुबह सात बजे (भारतीय समयानुसार रात करीब 9:30 बजे ) गोलीबारी की घटना हुई। इसमें दो पुलिसकर्मियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। दोपहर करीब 11:30 बजे पुलिस ने लोगों को खतरा पूरी तरह खत्म होने की जानकारी दी। फ्रेडेरिक्टन पुलिस ने बताया कि ब्रूकसाइड इलाके में फायरिंग होने की सूचना मिली थी। इसमें एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। शूटर ने मौके पर पहुंचे कॉन्स्टेबल लॉरेंस रॉबर्ट कॉस्टेलो (45) और साराह मे बर्न्स (43) को भी मार डाला।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ManH9F

ADD











Pages