
देवरिया. बालिका गृह कांड की जांच करने एसआईटी शुक्रवार को देवरिया पहुंच गई। एडीजी क्राइम संजय सिंघल के नेतृत्व में आई इस जांच टीम में एसएसपी मेरठ पूनम श्रीवास्तव और एसपी विजलेंस भारती सिंह शामिल हैं। जांच टीम बालिका गृह कांड से जुड़े सबूतों को खंगालने के साथ ही अफसरों से भी पूछताछ करेगी। 5 अगस्त की देर रात गिरिजा त्रिपाठी की संस्थाओं पर छापेमारी कर पुलिस ने बालिका गृह कांड का खुलासा किया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2OZeVJG