
शहर के डीसी विनय सिंह के निर्देश पर सीटीएम श्वेता सुहाग ने मंगलवार को जिले के कई अनाथालयों में जांच की। इस दौरान गन्नौर के बड़ी में ललिता ज्योति अनाथालय में कई खामियां मिलीं। तीन व चार साल की 2 लड़कियां गायब मिलीं। इसी दौरान दो मांएं सामने आईं और बताया कि चार दिन पहले ही वे अपने बच्चों को यहां छोड़ गई थीं, पर अब बच्चे नहीं है। जब संचालक से जोर देकर पूछताछ की तो बच्चियों को तत्काल ले आया। बच्चियों ने बयान में बताया कि हाउस मदर उनसे मारपीट करती है। उसकी बेटी भी मारती है। उसके बेटे के भी परिसर में आने की बात सामने आई है। इस पर सीटीएम ने अनाथालय को बंद कराने की सिफारिश डीसी को भेजी है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2vu66PN