
बस्ती. जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर स्थित फुटहिया चौराहे पर शनिवार सुबह एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिर गया। मलबे में दबने से 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जबकि दो अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। फ्लाईओवर का 60 फीसदी कार्य पूरा हो चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी हैं। घायल मजदूरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2P1tRqH