धनिया-लहसुन भी हुए तेज
धनिया, लहसुन और नींबू का भाव भी लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है। मंडी में इन दिनों धनिया थोक में 200 व रिटेल बाजार में 230-250 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रहा है। वहीं लहसुन थोक में 200 व फुटकर में 230-250 रुपये प्रति किलोग्राम, नींबू थोक में 60 व फुटकर में 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। कृष्णा कॉलोनी में सब्जी विक्रेता सोनू ने बताया कि मौजूदा समय में इन सब्जियों की आवक दिल्ली से हो रही है। नवंबर माह से लोकल सब्जियों की आवक मंडी में होने लगेगी और इसके बाद दाम कम होने की संभावना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nnnm8f