घर में घुसकर युवती से रेप का प्रयास, केस - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 24 September 2019

घर में घुसकर युवती से रेप का प्रयास, केस

पूंडरी | क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़, रेप का प्रयास करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पूंडरी पुलिस ने युवती के बयान पर युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। युवती ने आरोप लगाया कि पंकज पुत्र सुभाष ने 23 सितंबर की रात को लगभग 11 बजे उसके घर में घुसकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर सुनकर उसके परिवार वाले भी जाग गए। जिस पर आरोपी ने उसके भाई के साथ मारपीट की और जाते-जाते देख लेने व जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। थाना पुलिस ने युवती के बयान पर आरोपी के खिलाफ धारा 323, 376, 452, 506 व 511 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2lv56sM

ADD











Pages