
यमुनानगर। विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुराल में उसके साथ छेड़छाड़ हुई और उसके पति ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। रादौर पुलिस ने इस पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर यह केस दर्ज किया है। रादौर पुलिस को महिला ने शिकायत दी है कि उसकी शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। वे उसे ताने मारते हैं कि वह कम दहेज लेकर आई है। उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। उसके साथ ससुराल में छेड़छाड़ भी हुई। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। उसे धमकी देकर घर से निकाल दिया। उसने अपने मायके में आकर शिकायत दी। पुलिस ने महिला के पति समेत अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2llJxuZ