गन्ने का 250 रुपए से कम दाम का विरोध करेगी भाकियू: कांशीराम - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday 13 October 2019

गन्ने का 250 रुपए से कम दाम का विरोध करेगी भाकियू: कांशीराम

भारतीय किसान यूनियन के प्रधान कांशीराम पीरूवाला ने कहा कि बिलासपुर व आसपास के क्षेत्र में गन्ना पिराई क्रशर व चरखी संचालक किसानों का शोषण कर रहे हैं। क्रशर संचालक मनमाने भाव व तरीके से गन्ना खरीद कर किसान को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसान को 250 रुपए से कम दाम दिया गया तो भाकियू विरोध करेगी।

इसके लिए किसी भी स्तर पर प्रदर्शन करने की जरूरत पड़ी तो भाकियू पीछे नहीं हटेगी। कांशीराम पीरूवाला ने कहा कि बिलासपुर, साढौरा, छछरौली, खिजराबाद व आसपास क्षेत्र में 300 से अधिक छोटे-बड़े गन्ना पिराई क्रशर हैं। गन्ना बिलासपुर-छछरौली मोड़ व भील छप्पर मोड़ पर लगे धर्म कांटों पर तुलाई कर खरीदा जाता है।

उनका आरोप है कि क्रशर संचालकों के साथ धर्मकाटा संचालक भी किसानों के शोषण कर रहे है। कांटा मालिक क्रशर संचालकों से मिलीभगत कर सुबह ही गन्ने का रेट तय का लेते हैं और मनमर्जी के रेट लगाते हैं। उन्होंने कहा कि गन्ना तुलाई के नाम पर किसानों को जमकर लूटा जा रहा है। किसी भी कांटे पर तुलाई के रेट नहीं लिखे हैं। किसान बाहर से बिलासपुर गन्ना लेकर आते हैं कि बिलासपुर गन्ना मंडी में गन्ने के अच्छे दाम मिलेंगे, लेकिन यहां लूटा जा रहा है। बिलासपुर में कोई गन्ना मंडी नहीं है। किसानों को गुमराह कर सड़क पर ही गन्ना खरीदा जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि सोमवार से गन्ना 250 रुपए से कम खरीदा गया तो यूनियन किसानों के साथ विरोध करेगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि किसी भी खरीददार को 250 रुपए से कम दाम पर गन्ना ने बेचें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IPnyVs

ADD











Pages