आप ने 11%, भाजपा ने 7% और कांग्रेस ने 19 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिए - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 19 January 2020

आप ने 11%, भाजपा ने 7% और कांग्रेस ने 19 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिए

नई दिल्ली .विधानसभा चुनाव की 70 सीटों के लिए प्रमुख पार्टियों आम आदमी पार्टी ने सूची जरी कर दी है। भाजपा और कांग्रेस ने भी आधे से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवारों तय कर दिए हैंं। आप ने इस बार 8 सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारे हैं। पिछली बार 6 महिलाओं को टिकट दिया था। ये सभी जीती थीं। कांग्रेस ने आप छोड़कर आए आदर्श शास्त्री को टिकट दिया है। आदर्श पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते हैं। भाजपा ने आप के पूर्व विधायक कपिल मिश्रा को टिकट दिया है। 2015 के विधानसभा चुनाव में आप ने 70 में से 67 और भाजपा ने 3 सीटें जीती थीं। कांग्रेस का खाता नहीं खुला था।

आप ने इस बार 8 सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारे हैं

आप भाजपा कांग्रेस
तय
70

57 54
महिला
8 4 10
दलबदलू
3 3 2
विधायक
46 2 0
नए चेहरे
9 27 32
मुस्लिम 6 0 4

आप ने इस बार मंगोलपुरी से राखी बिड़लान, शालीमार बाग से वंदना कुमारी, पालम से भावना गौर, राजौरी गार्डन से दमयंती चंदेला, हरिनगर से राजकुमारी ढिल्लन, आरके पुरम से प्रमिला टोकस, कालकाजी से आतिशी, रोहताश नगर से सरिता सिंह काे उतारा है।

कांग्रेस ने कृष्णा तीरथ (पटेल नगर), अलका लांबा (चांदनी चौक), अमर लता सांगवान (तिमारपुर), नीतू वर्मा (मालवीय नगर), अनवीक्षा त्रिपाठी जैन (बाबरपुर), शिवानी चोपड़ा (कालकाजी), पूनम आज़ाद (संगम विहार), प्रियंका सिंह (आरके पुरम), राधिका खेड़ा (जनकपुरी) और आकांक्षा ओला (मॉडल टाउन) को उतारा है। भाजपा ने 4 महिलाओं को टिकट दिया है। इनमें रेखा गुप्ता (शालीमार बाग), लता सोढ़ी (बल्लीमारान), शिखा राय (ग्रेटर कैलाश) और किरण वैद्य (त्रिलोकपुरी) के नाम शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महिला उम्मीदवारों पर सबसे ज्यादा कांग्रेस ने भरोसा जताया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3auk874

ADD











Pages