भास्कर न्यूज | नूंह
जिला सचिवालय सभागार में शनिवार को लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता हरियाणा के सहकारिता मंत्री डाॅ. बनवारी लाल ने की। उन्होंने जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए कहा कि बैठक में जो भी विवाद रखे जाते हैं उन विवादों के समाधान की सही रिपोर्ट अधिकारी प्रस्तुत करें अगर किसी ने गलत रिपोर्ट पेश की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मासिक बैठक में कुल 12 परिवाद निवारण के लिए रखे गए थे, जिनमें से सात परिवादों का मौके पर ही निपटान किया और पांच परिवाद लंबित रहे। इस अवसर पर सोहना विधायक संजय सिंह, नूंह विधायक आफताब अहमद, फिरोजपुर-झिरका विधायक मामन खान, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र देशवाल, अतिरिक्त उपायुक्त विवेक पदम सिंह, नगराधीश गजेंद्र सिंह, एसडीएम तावडू सतीश यादव, एसडीएम फिरोजपुर-झिरका रीगन कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
नूंह में हरियाणा के सहकारिता मंत्री डाॅ. बनवारी लाल ने सुनीं शिकायतें
जिले में सुरक्षा की दृष्टि से धारा 144 लगाई गई है
नूंह. जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा के सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल।
बैठक में इन शिकायतों पर की गई सुनवाई
शिकायतकर्ता मोहम्मद रफीक की शिकायत को सुनते हुए डीएचबीवीएन की ओर से 11 हजार वॉल्टेज की लाइन को शिफ्ट करने की रिपोर्ट पर मंत्री ने कहा कि इसके लिए संयुक्त निरीक्षण किया जाए और अगर यह लाइन शिफ्ट नहीं हुई है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सांठावाड़ी ग्रामवासियों की शिकायत को सुनते हुए मंत्री ने बीडीपीओ को निर्देश दिए कि वह एसडीएम फिरोजपुर झिरका को तुरंत इस बारे रिपोर्ट पेश करें ताकि अगली मीटिंग में इसका समाधान किया गया। अभयसिंह सैनी निवासी बैंसी की शिकायत पर कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग ने बताया कि नहर में सफाई कार्य चल रहा है और अगले 15 दिन में पानी छोड़ दिया जाएगा। रुकैया प|ी अयूब की शिकायत को सुनते हुए उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। रेवासन ग्रामवासियों की शिकायत सुनते हुए उन्होंने मौका मुआयना के निरीक्षण करने के लिए तीन सदस्यों (हरकेश, ज्ञानचंद, तहसीलदार) की कमेटी गठित कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता यूनुस निवासी मानोता की शिकायत को सुनते हुए डाॅ. बनवारीलाल ने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि ड्यूटी पर जो भी डॉक्टर कोताही बरता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने साकरस गांव की एएनएम को भी बदले के निर्देश दिए।
बैठक के उपरांत पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में डाॅ. बनवारी लाल ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के लिए जिले में सुरक्षा की दृष्टि से धारा 144 लगाई गई है। उन्होंने कहा कि यह कानून देश में लोगों को नागरिकता देने के लिए बना है न कि नागरिकता छीनने के लिए। उन्होंने कहा कि मीडिया इस बारे लोगों को जागरूक करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ts5Cvo