पुलिस प्रवक्ता मंजीत सिंह ने बताया कि होडल-नूंह मार्ग धान मील के निकट बाइक सवार दो भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से उस समय मौत हो गई, जब वे दोनों भतीजी की शादी का निमंत्रण देकर झिरका फिरोजपुर में वापस घर लौटकर आ रहे थे। बंचारी गांव निवासी इंद्रपाल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी भतीजी की शादी 19 जनवरी 2020 को होनी है।
भतीजी की शादी का निमंत्रण देने के लिए पीड़ित के ताऊ के लड़के 32 वर्षीय नारायण उर्फ संजय व 24 वर्षीय सुभाष गुरुवार को बाइक पर अपनी रिश्तेदारी में झिरका फिरोजपुर गए थे। देर रात वापस बाइक से लौट रहे थे। तभी पुन्हाना मोड़ पर यह हादसा हुआ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QIyFnv