
यमुनानगर | सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन यातायात पुलिस द्वारा पुलिस लाइन जगाधरी में रक्तदान शिविर लगाया गया। मुख्यातिथि एसपी कुलदीप सिंह रहे। शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। शिविर की अध्यक्षता यातायात थाना प्रभारी ललित कुमार ने की। एसपी ने रक्तदानियों को बैच लगाकर हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करने से जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। यातायात थाना प्रभारी ललित सिंह ने कहा कि यातायात पुलिस जनवरी में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। जिसमें लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दी जाती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SRacy3