मतदान बढ़ाने को निकलेगी प्रभात फेरी, सड़कों पर गूंजेगा: मम्मी-पापा नोट करें, 8 फरवरी को वोट करें - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 11 January 2020

मतदान बढ़ाने को निकलेगी प्रभात फेरी, सड़कों पर गूंजेगा: मम्मी-पापा नोट करें, 8 फरवरी को वोट करें

नई दिल्ली .दिल्ली विधानसभा चुनाव 8 फरवरी को है। इस दिन ज्यादा से ज्यादा लोग वोट डालने के लिए घर से निकलें इसके लिए चुनाव कार्यालय तरह-तरह के अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में स्कूली बच्चों को भी इसमें शामिल कर लिया गया है। आने वाली 17 जनवरी को ये बच्चे अपने-अपने स्कूल एरिया में लोगों को जागरूक करते हुए नजर आएंगे। सड़कें ‘मम्मी पापा नोट करें, 8 फरवरी को वोट करें’, ‘छोड़ो अपने सारे काम, 8 फरवरी को करो मतदान’, ‘है ये सबकी जिम्मेदारी, वोट करेगी दिल्ली सारी’ जैसे नारों से गूंजती हुई दिखाई देंगी।

वोटर्स को जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग की ओर से एमसीडी के शिक्षा विभाग को चिट्ठी भेजी गई है जिसमें बच्चों की सहभागिता से प्रभात रैली निकालने को कहा गया है। प्रभात रैली में एमसीडी स्कूलों में चौथी-पांचवीं में पढ़ने वाले सभी बच्चों को मौजूद रहने के लिए कहा है। यह रैली एमसीडी स्कूलों के बच्चों द्वारा सुबह 9-10 बजे तक निकाली जाएगी। रैली के लिए झंडे बैनर चुनाव कार्यालय की ओर से दिए जाएंगे। रैली स्कूल के आसपास की कॉलोनियों में निकाली जाएगी।

दिल्ली के दबंग वोट दो, 30 विस क्षेत्र में एकसाथ कैंपेन शुरू

दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली डॉ. रणबीर सिंह व पूर्वी दिल्ली के जिला चुनाव अधिकारी अरूण कुमार मिश्रा ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2019 में कम वोटिंग वाली 30 विधानसभा के लिए एक साथ विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की। अभियान की कैच लाइन-दिल्ली के दबंग वोट दो के साथ नाटक टीम ने लोगों के बीच 8 फरवरी को होने वाले चुनाव में वोट देने की अपील की। विकासपुरी, मटियाला, ओखला, बदरपुर, बुराड़ी, बवाना, नांगलोई जट, मुडका, रिठाला, किराड़ी, करावल नगर, उत्तम नगर, नरेला, नजफगढ़, देवली, पालम, बादली, पटपड़गंज, मुस्तफाबाद, महरौली, द्वारका, घोंडा, लक्ष्मी नगर, छतरपुर, कालकाजी, बाबरपुर, पटेल नगर, तिमारपुर, राजिंदर नगर और बिजवासन कम वोटिंग वाली सीटें हैं।

1950 पर मिलेगी सारी जानकारी

जागरूकता अभियान में पहले दिन लक्ष्मी नगर विधानसभा के मंडावली और वी थ्री एस मॉल में वोटर भागीदारी, ईवीएम जागरुकता पर नाटक किए। यहां लोगों को चुनाव जागरूकता में रोककर एक प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित किया गया जिसमें चुनाव से जुड़े सवाल-जवाब किए गए। मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर हर तरह की मदद ले सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बच्चों की सहभागिता से प्रभात रैली निकाल कर मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36X27f6

ADD











Pages