बेटियों को शिक्षित करना देश हित में: हरदेव सिंह - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 3 January 2020

बेटियों को शिक्षित करना देश हित में: हरदेव सिंह

बिलासपुर | बेटियों की सुरक्षा और शिक्षित करना उतना ही जरूरी है जितना बेटों की सुरक्षा और शिक्षित करना। जब बेटियों को बराबरी का दर्जा मिलेगा तभी समाज व देश तरक्की करेगा। उक्त विचार राजीव गांधी कंप्यूटर साक्षरता मिशन केंद्र बिलासपुर के निदेशक हरदेव सिंह ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ आठ महीने की कन्या अशनीर कौर द्वारा केक काट कर किया गया। हरदेव सिंह ने कहा कि कस्बा में कंप्यूटर सेंटर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को साकार करने के लिए काम कर रहा है। मौके पर मुकेश बैंस, कमलदीप कौर, मोनिका, आंचल, रवि, साहिल, जसविंद्र, मनिंदर सिंह समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bilaspur News - haryana news educating daughters is in the country39s interest hardev singh


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SR51hj

ADD











Pages