
ढांड | गांव पबनावा में सरपंच पबनावा संतोष देवी द्वारा राष्ट्रीय पोलियाे कार्यक्रम का बच्चे पोलियो की खुराक पिलाकर शुभारंभ किया। स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि गांव पबनावा में 1100 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी जिसके लिए गांव में अलग-अलग 5 बूथ बनाए गए हैं। इसके साथ गांव कौल के स्वास्थ्य केंद्र में 12660 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी, जिसके लिए 69 बूथ बनाए गए हैं। कुल 9 मोबाइल टीम बनाई गई थी। अभियान के तहत हर बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाई गई, जिसके लिए निरंतर गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uegWLQ