नायब तहसीलदार का आरोप- पेपरवेट से तहसीलदार ने सिर फोड़ा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 9 January 2020

नायब तहसीलदार का आरोप- पेपरवेट से तहसीलदार ने सिर फोड़ा

गन्नौर.लघु सचिवालय में गुरुवार को राजस्व विभाग के दो अधिकारी जातिवाद के आरोप पर भिड़ गए। आरोप है कि तहसीलदार रोशन लाल ने नायाब तहसीलदार राजबीर दहिया पर पेपर वेट व लोहे के स्केल से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से घायल नायब तहसीलदार ने तहसीलदार पर केस दर्ज कराया है।


पानीपत के शांति नगर में रहने वाले नायब तहसीलदार ने बताया कि दोपहर बाद साढ़े चार बजे तहसीलदार रोशनलाल उनके दफ्तर में आए। एक कागज पर हस्ताक्षर को लेकर बात चल रही थी। तभी तहसीलदार से कहा कि उनकी जाति का कोई व्यक्ति आता है तो उसको बोलते हो कि पहले नायब तहसीलदार के हस्ताक्षर करवा लाओ।

ऐसी बातों से जातिवाद फैलता है। तभी तहसीलदार ने पहले पेपर वेट फिर लोहे के फुटा (स्केल) से हमला कर धमकी भी दी। उधर, तहसीलदार से देर रात तक संपर्क नहीं हो सका। गन्नौर थाना प्रभारी बदन सिंह ने बताया कि तहसीलदार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। अधिवक्ता सुंदर रापरिया ने बताया कि धारा 323 मारपीट, 324 इंजरी व 506 जान से मारने की धमकी देना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घायल नायब तहसीलदार।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2R1X4U5

ADD











Pages