पूर्व सीएम हुड्डा बाेले-सरकार नए स्कूल खाेलने की बजाय चल रहे स्कूलों काे भी कर रही है बंद - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 14 January 2020

पूर्व सीएम हुड्डा बाेले-सरकार नए स्कूल खाेलने की बजाय चल रहे स्कूलों काे भी कर रही है बंद

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्कूल भावी पीढ़ी के विकास का आधार हाेते हैं। भाजपा सरकार नए स्कूल खाेलने की जगह कांग्रेस राज में खाेले गए स्कूलों काे बंद कर रही है जाे निहायत गलत निर्णय है।

प्रतिपक्ष के नेता हुड्डा मंगलवार महेंद्रगढ़ यदुवंशी शिक्षा निकेतन के रजत जयंती समारोह में बताैर मुख्यातिथि शिरकत करने पहुंचे थे। इस दाैरान उन्होंने शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर के 25 से कम विद्यार्थियों वाले स्कूल के बंद करने के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि मौजूदा सरकार के मंत्री बिना साेचे समझे बयानबाजी कर रहे हैं। बिना किसी जानकारी के ही निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि राव बहादुर सिंह ने अपना जीवन शिक्षा क्षेत्र को समर्पित कर समाज को एक नई दिशा व दशा दी है जो उनकी दूरगामी सोच का परिणाम है। यहीं कारण है कि पहले इलाके के विद्यार्थी केवल सैनिक, क्लर्क एवं सभी प्रकार की सामान्य नौकरियों तक ही सीमित रह जाते थे लेकिन आज इस संस्था ने हजारों डॉक्टर, इंजीनियर, यहां तक कि आईएएस, आईपीएस, एचसीएस दिए हैं।

पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए: भूपेंद्र हुड्‌डा

राजधानी हरियाणा |
कर्मचारियों के सबसे बड़े मुद्दे पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करवाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने समर्थन किया है। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कर्मचारियों की इस मांग को सदन में उठाने का ऐलान किया है। पूर्व सीएम ने कहा कि वे कर्मचारियों के प्रति अपने समर्थन का ऐलान करते हैं। पेंशन बहाली संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के बाद हुड्डा ने अपनी तरफ से उनके समर्थन का ऐलान किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NotJSD

ADD











Pages