मानेसर, सोहना और अरावली से लगते क्षेत्र में साइंस सिटी बनाए जाने को लेकर किया मंथन - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 30 January 2020

मानेसर, सोहना और अरावली से लगते क्षेत्र में साइंस सिटी बनाए जाने को लेकर किया मंथन

गुड़गांव.गुड़गांव में साइंस सिटी बनाने को लेकर गुरुवार सुबह हरियाणा के साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा ने डीसी अमित खत्री सहित अन्य अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया है। इस साइंस सिटी बनाने की घोषणा गत वर्ष हरियाणा सरकार ने बजट पेश करने के दौरान घोषणा की थी। हालांकि साइंस सिटी स्थापित करने के लिए सबसे पहले नाथुपुर में स्थापित करने की बात कही थी।

वहीं डीसी अमित खत्री ने कहा कि साइंस सिटी बनाने के लिए ऐसी जमीन की तलाश की जा रही है, जहां शहर से कनेक्टिविटी बेहतर हो। ऐसे में 25 एकड़ जमीन खाली शहर में मिलना मुश्किल है, लेकिन मानेसर, सोहना व अरावली से लगते क्षेत्र में यह सिटी बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है।

गुरुग्राम के लोक निर्माण विश्राम गृह के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित इस बैठक में श्री झा ने बताया कि यह साइंस सिटी लगभग 25 से 30 एकड़ भूमि पर केंद्र सरकार के सहयोग से विकसित होगी और इस में बच्चों को साइंटिफिक प्रिंसिपल्स खेल-खेल में सीखने का अवसर मिलेगा। झा ने बताया कि साइंस सिटी विकसित करने का उद्देश्य आम जनमानस को विज्ञान के बारे में जानकारी देना और विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देना है।

इसमें विभिन्न साइंटिफिक थीम्स जैसे फिजिक्स, केमिस्ट्री आदि कंसेप्ट्स पर थीमेटिक गैलरियां बनाई जाएंगी। साइंस सिटी से स्कूलों तथा शैक्षणिक संस्थाओं को फायदा होगा और विज्ञान से डरने वाले बच्चे, खेल-खेल में विज्ञान के सिद्धांत सीख सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
साइंस सिटी को लेकर साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा डीसी अमित खत्री अफसरों से बात की।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GFSdmR

ADD











Pages