अलग-अलग स्थानों से तीन युवतियां लापता, मामला दर्ज - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 12 January 2020

अलग-अलग स्थानों से तीन युवतियां लापता, मामला दर्ज

सिरसा | जिला के अलग-अलग स्थानों से तीन युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पहले मामले में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती 9 जनवरी की रात्रि परिजनों को बाथरूम जाने का कहकर गई थी। लेकिन अभी तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस को दी शिकायत में लड़की की मां ने बताया कि 9 जनवरी की शाम को उसकी बेटी घर में बाथरूम जाने का कहकर गई थी। लेकिन उसके बाद से वापस नहीं लौटी। उसने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। दूसरे मामले में ऐलनाबाद के वार्ड नंबर 11 से शनिवार को एक युवती घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। तीसरे मामले में िजले के एक गांव निवासी युवती के पिता ने बताया कि 10 जनवरी की दोपहर को उनकी बेटी किसी काम से घर से गई थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जांच अधिकारी सुखदर्शन सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a3QKnP

ADD











Pages