पटौदी: सैटरिंग स्टोर से चोरों ने उड़ाया पांच लाख का सामान - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 4 January 2020

पटौदी: सैटरिंग स्टोर से चोरों ने उड़ाया पांच लाख का सामान

हेलीमंडी स्थित बाबा सोमदेव सैटरिंग स्टोर पर शनिवार को चोरों ने 5 लाख से ज्यादा के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर तीन घंटों तक आराम से चोरी करते रहे तथा सुबह 5 बजे ट्रक लेकर निकल गए। चोरी की सारी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरों के आधार पर पुलिस चोरों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस में दिए बयान में सैटरिंग स्टोर के मालिक मनोज कुमार शर्मा ने कहा है कि गोदाम में रखी 5 लाख 15 हजार रुपए की 514 लोहे की प्लेट्स के अलावा चोर इंर्वटर, बैटरी और एलईडी भी चुरा कर ले गए। सुबह लगभग 2 बजकर एक मिनट पर चोर गोदाम में ट्रक लेकर दाखिल हुए तथा बाहर खुले में रखी लोहे की सैटरिंग को सुबह 4:45 तक लोड किया।

ट्रक में सामान चढ़ाते हुए 5 चोर दिखाई दिए। कुछ चोर प्लेट चढ़ाने में व्यस्त दिखे तो दूसरी ओर कुछ मुख्य कार्यालय में एलईडी और इन्वर्टर खोलने में व्यस्त थे। चोरों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए गोदाम के बाहर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को कपड़े से ढक दिया। जिससे उनके पहचान नहीं हो सके। चोरों की मुख्य ऑफिस के सीसीटीवी कैमरों पर नजर नहीं गई, जिसके कारण उन्होंने उसे नहीं ढ़का।

पटौदी. चोरी किए गए स्थान पर कार्रवाई करती पुलिस।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pataudi News - pataudi thieves burnt five lakh items from a catering store


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35rbBh8

ADD











Pages