भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 8 January 2020

भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

राष्ट्रव्यापी हड़ताल पक्के कर्मचारी कम शामिल हुए स्ट्राइक में, कर्मचारी यूनियनों ने आशा-आंगनबाड़ी वर्करों, ग्रामीण चौकीदारों के दम पर दिखाई भीड़, बसें चली, बिजली-पानी सप्लाई सामान्य


भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर राष्ट्र व्यापी हड़ताल ने आम जनजीवन पर उतना असर नहीं डाला जितना बरसात ने। 7 बसों को छोड़कर अम्बाला डिपो की सभी बसें चली। बिजली-पानी सप्लाई बाधित नहीं हुई। नगर निगम और नगर परिषद के सफाई व तृतीय श्रेणी कर्मचारियों ने जरूर काम बंद रखा। इसके अलावा केंद्र सरकार के डाक, एलआईसी, बीएसएनएल के कर्मचारियों ने नारेबाजी की। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आैर प्राइवेट बैंकों के हड़ताल से अलग रहने की वजह से लेन-देन पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। बुधवार सुबह रोडवेज वर्कशॉप से बसों को बाहर निकलने से रोकने को लेकर पुलिस और रोडवेज यूनियन के नेताओं में हाथापाई की नौबत आई। इसके अलावा माहौल शांतिपूर्ण रहा।

अम्बाला सिटी | राेडवेज वर्कशाॅप के बाहर अाशा वर्करों को साथ लेकर प्रदर्शन करते राेडवेज यूनियन के नेता व कर्मचारी। आशा वर्कर अपनी ड्रेस में पहुंची थी।

प्रदेश के विभागों में सिर्फ नप और निगम पर कुछ असर दिखा, केंद्र के कई महकमों के कर्मियों ने काम बंद रखा

हड़ताल से ज्यादा बरसात का असर

नगर निगम-परिषद व डाक विभाग में ही दिखा राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर

सर्व कर्मचारी संघ की हड़ताल का कुछ ही महकमों में असर देखने को मिला। विभागों की बात करें तो नगर निगम व नगर परिषद, डाक विभाग व रोडवेज में ही कुछ असर देखने को मिला। इनके अलावा मानदेय पर काम करने वाली आशा वर्कर्स, ग्रामीण चौकीदार व्यापक तौर पर शामिल हुए।

सिटी व कैंट में ये महकमे रहे शामिल

नगर निगम-नप सफाई कर्मी 691

परिवहन विभाग 36 चालक, 51 परिचालक, 3 अन्य

शिक्षा विभाग 24

डाक विभाग 82

दमकल विभाग 13

एलआईसी 49

आशा वर्कर्स 828

ग्रामीण चौकीदार 100

सिंचाई विभाग 01

आईटीआई 01

बिजली निगम 03

सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान बधाना चाहते थे बसों को रोकना, एसएचओ ने रास्ते से धकेल दिया

राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेते हुए रोडवेज डिपाे में कर्मचारियों ने हड़ताल की। हड़ताल सुबह 3 बजे से शुरू हुई। सुबह से ही डिपाे में विभिन्न विभागों से भी कर्मचारी जुटने शुरू हुए। मगर हड़ताल पर बारिश का असर दिखा। जब एक बस रोडवेज डिपाे से बाहर निकल रही थी ताे सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान इंद्र सिंह बधाना कर्मचारियों काे साथ लेकर गेट के सामने खड़े हाे गए। वहीं खड़े थाना बलदेव नगर एसएचअाे अजीत सिंह अाैर डीडीपीओ प्रताप सिंह ने इंद्र सिंह बधाना काे गेट के अागे से हटने के लिए कहा। बधाना बस ड्राइवर से बात करने पर अड़े रहे। थाना बलदेव नगर एसएचअाे अजीत सिंह अाैर इंद्र सिंह बधाना में कहासुनी हाे गई। एसएचअाे ने बधाना काे गेट के सामने से धक्का-मुक्की करते हुए हटाया अाैर दाेनाें उलझ गए। पुलिस अाैर हड़ताल कर्मचारियों ने बीच-बचाव करते हुए दाेनाें काे अलग-अलग किया। हड़ताल में हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के अंतर्गत हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन संबंधित एसकेएस, हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन संबंधित इंटक, रोडवेज कर्मचारी महासंघ, हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ, सीअाईटू, मिड-डे मील, अाशा वर्कर यूनियन, टूरिज्म कर्मचारी संघ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन से कर्मचारी शामिल रहे।

अम्बाला सिटी| राेडवेज वर्कशाप के बाहर इंद्र सिंह बधाना काे राेकते एसएचअाे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news bhaskar news ambala city
Ambala News - haryana news bhaskar news ambala city


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TgFGOn

ADD











Pages