फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत कराई साइकिल दौड़ - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 18 January 2020

फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत कराई साइकिल दौड़

बादली | बादली उपमंडल के गांव सौंधी में फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत साइकिल दौड़ का आयोजन ग्राम पंचायत द्वारा कराया गया। इस मौके पर पंचायत सेक्टरी भी मौजूद रहे। सीनियर और जूनियर 2 वर्गों में साइकिल प्रतियोगिताएं कराई गई। साइकिल दौड़ों को ग्राम सरपंच और बादली ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अशोक गुलिया ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्य रूप से विजेंद्र कुमार, ब्लॉक समिति सदस्य नरेंद्र, मोनू पहलवान, पंचायत सेक्टरी सोमबीर तथा साइकिल दौड़ में हिस्सा लेने वाले गांव के युवा और बच्चे मौजूद रहे। सरपंच अशोक कुमार ने कहा कि विभागीय आदेशों के तहत साइकिल दौड़ों का आयोजन कराया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dulhera News - haryana news cycle racing organized under the fit india program


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tvjQfn

ADD











Pages