नशे से बढ़ रहा अपराध, युवा करें सहयाेग: आर्य - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 13 January 2020

नशे से बढ़ रहा अपराध, युवा करें सहयाेग: आर्य

नशे का सेवन करने से व्यक्ति को जन व धन दोनों की हानि होती है। यह समाज में गम्भीर समस्या बनता जा रहा है। यह बात पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के योगाचार्य डाॅ. मदन गोपाल आर्य ने कही।

वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चिंदड़ में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस कैंप के पांचवे दिन विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवा वर्ग नशे से सबसे ज्यादा प्रभावित है। युवा वर्ग नशे के रूप में शराब, गांजा, जर्दा, ब्राउन शुगर ,कोकीन, स्मैक आदि मादक पदार्थों का प्रयोग कर रहा हैं। यह स्वास्थ्य के साथ सामाजिक और आर्थिक दोनों लिहाज से ठीक नहीं है। नशे के आदी व्यक्ति की सामाजिक क्रियाशीलता शून्य हो जाती है लेकिन फिर भी वह इस व्यसन को नहीं छोड़ता है। नशा अपराध को बढ़ावा देता है। इसलिए इससे बचना चाहिए। एनएसएस के जिला समन्वयक रोहताश कड़वासरा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण प्रदूषण के बारे में जानकारी दी। प्रवक्ता अशोक कुमार ने एनएसएस के मकसद व प्राथमिक चिकित्सा प्रवक्ता पवन कुमार ने प्राथमिक सहायता के बारे में बताया। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी बंसी लाल, महेंद्र सिंह, लिपिक रामनिवास, अशोक कुमार व रोहतास कड़वासरा उपस्थित थे।

गांव चिंदड़ के राजकीय स्कूल में नशे से दूर रहने का संकल्प लेते विद्यार्थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fatehabad News - haryana news crime is increasing due to intoxication youth should bear it arya


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30jOKTZ

ADD











Pages