दुष्यंत ने दादा अोपी चौटाला के बयान को हास्यास्पद बताया - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 9 January 2020

दुष्यंत ने दादा अोपी चौटाला के बयान को हास्यास्पद बताया

भाजपा सरकार में डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार गुरुवार को जननायक जनता पार्टी के सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला झज्जर में पहुंचे। दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश में जल्द ही मध्यावधि चुनाव के बयान को हास्यास्पद बताया है। दुष्यंत ने कहा कि जब गठबंधन की सरकार चल रही है, तब मध्यावधि चुनाव कैसे होंगे? अगर कोई फार्मूला है, तब मीडिया ही उन्हें बताएं। मंगलवार को झज्जर में पार्टी कार्यालय में इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने प्रदेश में जल्द मध्यावधि चुनाव होने की बात कही थी।

वहीं बुढ़ापा पेंशन को लेकर कहा कि मौजूदा सरकार ने अपने 60 दिन के कार्यकाल में वृद्धावस्था पेंशन में 250 रुपए की बढ़ोतरी करते हुए बुजुर्गों का सम्मान किया है। इतना सम्मान पूर्व की विपक्षी सरकार की ओर से अपने 10 साल के कार्यकाल में भी नहीं दिया गया और दस साल में महज 700 रुपए ही वृद्धि की गई थी।

नौकरी लगवाने और तबादले की दी पर्चियां जहांआरा बाग स्टेडियम में लगाए गए पंडाल में लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं में नौकरी लगवाने व तबादला करने की पर्चियां देने की होड़ लग गई। वहीं भीड़ को देखते हुए दुष्यंत चौटाला को मंच के आगे बैठे युवाओं से अनुरोध करना पड़ा कि वे कृपया करके उनसे मिलने आई महिलाओं व बुजुर्गों को रास्ता दे दें। युवा तो उनसे बाद में मिल पाएंगे। इस दौरान पार्टी के कई कार्यकर्ता पार्टी के लेटर पैड की कॉपी व फोटोकॉपी पर अपनी अर्जी लिखकर डिप्टी सीएम को देते रहे। करीब 20 मिनट तक मंच पर पर्ची देने वालों की भीड़ कम नहीं हुई तब दुष्यंत चौटाला वहां से निकल गए। इस दौरान डिप्टी सीएम ने मौके पर मौजूद एसडीएम शिखा को कई शिकायतें सौंपी ताकि वे इन पर कार्रवाई कर सकें।

एचटेट परीक्षा पर लिए फैसले की सरहाना की

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एचटेट सहित अन्य परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र परीक्षार्थियों के गृह जिला के 50 किलोमीटर के दायरे में बनाने का फैसला सराहनीय है। उन्होंने बताया कि हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के साथ ही लोगों की सुविधा के लिए निचली अदालत से लेकर उच्च न्यायालय तक हिंदी भाषा का प्रयोग शुरू किया गया है, जिससे ग्रामीण अंचल के लोगों को न्यायालय के फैसलों को समझने में आसानी होगी। मौजूदा सरकार प्रदेश हित के फैसले लेते हुए आगे बढ़ रही है और समान विकास की विचारधारा के साथ काम किया जा रहा है। इससे पहले झज्जर पहुंचने पर डिप्टी सीएम का जिला प्रशासन की ओर से डीसी जितेंद्र कुमार, एडीसी उत्तम सिंह व एसडीएम झज्जर शिखा ने रेस्ट हाऊस में स्वागत किया और पुलिस टुकड़ी द्वारा गार्ड आफ ऑनर देकर सम्मान किया गया।

बीमे के बाद भी फसल का क्लेम नहीं मिला

बीमे के बाद भी फसल का क्लेम नहीं मिला

एसडीएम ने बताया कि डिप्टी सीएम को मिली ज्यादातर अर्जी व्यक्तिगत डिप्टी सीएम के पास जो लोग अर्जी लेकर आए उनमें अधिकांश नौकरी और तबादले के लिए आवेदन रहा। उन्होंने बताया कि लडायन की पिंकी भी फसल बीमा योजना के तहत पंजीकरण के बाद भी अपनी फसल पर 2 साल के बाद भी कंपनी की ओर से क्लेम नहीं िमलने की शिकायत लेकर िमली।

एसडीएम ने बताया कि डिप्टी सीएम को मिली ज्यादातर अर्जी व्यक्तिगत डिप्टी सीएम के पास जो लोग अर्जी लेकर आए उनमें अधिकांश नौकरी और तबादले के लिए आवेदन रहा। उन्होंने बताया कि लडायन की पिंकी भी फसल बीमा योजना के तहत पंजीकरण के बाद भी अपनी फसल पर 2 साल के बाद भी कंपनी की ओर से क्लेम नहीं िमलने की शिकायत लेकर िमली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35HKpuO

ADD











Pages