
सीएम स्कूल सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता में सरस्वतीनगर खंड के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलावड़ ने बाजी मारी। इस स्कूल को प्रिंसिपल व स्टाफ सदस्यों ने अजब ढंग से सज्जा सजावट दे रखी है। वहीं स्कूल का परीक्षा परिणाम व अनुशासन भी अनुकरणीय है। बीईओ गुरदयाल सिंह बराड़ ने बताया कि खंड स्तरीय स्कूल सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता में राजकीय सीसे स्कूल कलावड़ ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल केटेगरी में प्रथम स्थान पाया। उन्होंने बताया कि शिक्षा में गुणवत्ता, पेयजल व शौचालय सुविधा, स्कूल सज्जा, मिड डे मील, पुस्तकालय, जल संरक्षण व अन्य बिंदुओं के आधार पर गणना की गई। इन बिंदुओं के आधार पर खंड के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया गया जिनमें उक्त स्कूल अव्वल पाया गया। इसी तरह से हाई स्कूल केटेगरी में राजकीय हाई स्कूल पंचतीर्थी प्रथम रहा। मिडिल स्कूल केटेगरी में राजकीय मिडिल स्कूल गोलनी व प्राइमरी स्कूल केटेगरी में राजकीय प्राथमिक पाठशाला कूलपुर विजयी रहे। उन्होंने बताया कि विजेता स्कूल को प्रोत्साहन के तौर पर 50 हजार रुपए अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। विजेता स्कूल जिलास्तरीय प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे जिसमें जीतने वाले स्कूल को एक लाख रुपए नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रिंसिपल सर्वोदय गोयल ने बताया कि उनके स्टाफ सदस्यों ने स्कूल को इस काबिल बनाने में दिल से योगदान किया। उनके सहयोग के बिना यह पुरस्कार मिलना असंभव था। उन्होंने बताया कि स्कूल में अनुशासन बनाने व हाई क्वालिटी की शिक्षा देना उनकी व स्टाफ की प्राथमिकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला स्तरीय पुरस्कार भी उनके स्कूल को ही मिलेगा।
बिलासपुर | सौंदर्यकरण में ब्लॉक में प्रथम रहा कलावड़ सीसे स्कूल।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FOanCf