जीडी गोयनका के स्टूडेंट्स चले नए एक्सपोजर की ओर, जर्मनी में आयोजित ओलंपियाड में हिस्सा लेंगे - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 20 January 2020

जीडी गोयनका के स्टूडेंट्स चले नए एक्सपोजर की ओर, जर्मनी में आयोजित ओलंपियाड में हिस्सा लेंगे

सिटी रिपोर्टर सिटी के बच्चे अब कहीं पीछे नहीं रहे। अब तक बच्चे अपने ही देश में एक्सपोजर के लिए अलग-अलग राज्यों में जाते रहे हैं। लेकिन अब बच्चों ने दूसरे देशों की ओर रुख कर लिया है। बच्चों ने साइंस व गणित विषय में एक्सपोजर का एरिया इतना बढ़ा लिया है कि वे दूसरे देशों के साथ प्रतियोगिता कर रहा है। ऐसा ही मौका मिला है चिकनवास स्थित जीडी गोइन्का स्कूल के विद्यार्थियों को। स्कूल के अलग अलग कक्षा से 20 विद्यार्थी जर्मनी की गोथे यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाले ओलंपियाड में भाग लेंगे। ये बच्चे विश्व के 192 देशों के बच्चों को टक्कर देंगे। इब तक इस प्रतियोगिता के लिए 127 देशों के बच्चाें ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।

शोर्य : मैं दूसरी बार इस ओलंपियाड में जा रहा हूं। वहां जाकर प्रेक्टिकल एक्सपोजर के लिए बहुत कुछ सीखने को मिलता है। वहां की टेक्नाेलाॅजी बहुत एडवांस है।

अंगद : वहां का एनवायर्नमेंट बहुत अच्छा है। जहां हम अभी सिर्फ प्लास्टिक को यूज न करने का संदेश दे रहे हैं। वहीं विदेशों में प्लास्टिक को डिस्पोज करने की तकनीक निकाल ली है।

अरिष्ठा: वहां की साइंस टेक्नीक्स को जानने के लिए यह बेहतरीन मौका है। पॉल्यूशन से भी वहां जाकर छुटकारा मिलता है। वहां पर्यावरण को साफ किस प्रकार रखा जा सकता है सीखने को मिलता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hisar News - haryana news gd goenka39s students move to new exposures will participate in olympiad held in germany


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Rz4SNj

ADD











Pages