भाषण प्रतियोगिता में आरती व निशा प्रथम - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 10 January 2020

भाषण प्रतियोगिता में आरती व निशा प्रथम

अम्बाला | अार्य गर्ल्स कॉलेज के हिंदी विभाग में विश्व हिंदी दिवस व राष्ट्रीय युवा दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी व विवेकानंद के योगदान विषय पर भाषण प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें 25 छात्राअाें ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आरंभ चीफ गेस्ट डाॅ. शशि धमीजा व विशिष्ट अतिथि प्राचार्या डाॅ. अनुपमा आर्य ने दीप प्रज्जवलित कर किया। डाॅ. शशि धमीजा, मोना, आस्था ने निर्णायक की भूमिका अदा की। प्रतियोगिता में आरती व निशा प्रथम, मीनाक्षी व कुसुम द्वितीय, मीनाक्षी व तोकीर तृतीय अाैर सिमरनजीत व एकता को सांत्वना पुरस्कार मिला। मौके पर डाॅ. संध्या गौतम, ममता जैन, डाॅ. सुनीता, डाॅ. सरिता चौधरी, डाॅ. पंकज व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/308Jkeo

ADD











Pages