बिना अनुमति एनआरसी और सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने पर मुकदमा दर्ज - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 21 January 2020

बिना अनुमति एनआरसी और सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने पर मुकदमा दर्ज

सोमवार को मेवात के पुन्हाना में हुए विरोध प्रदर्शन में मेवात विकास सभा तथा अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा उपमंडल के गांव बिछोर से सिंगार तक प्रशासन की बिना अनुमति के सीएए, एनआरसी के विरोध प्रदर्शन में बिछोर तथा पुन्हाना थाना पुलिस ने 20 नामजद लोगों के खिलाफ (धारा) 107 व 150 हरियाणा पुलिस एक्ट 72 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

बिछौर थाना प्रभारी अजयबीर सिंह ने बताया कि सोमवार को हजारों लोगों ने प्रशासन की बिना अनुमति के सड़कों पर ध्वनि यंत्र बजाकर तथा जुलूस प्रदर्शन करके आमजन के रास्ते का अवरोध किया। जिससे सड़कों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को जाम में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसके लिए बिछोर थाना पुलिस ने रशीद एडवोकेट, शराफत एडवोकेट, सद्दाम , तौसिफ, मुफ्ती सलीम अहमद, समय सिंह एडवोकेट, इरशाद सिंगार, सुमित प्रभारी एससी-ओबीसी मोर्चा जिला पलवल, लिखीराम आर्य, आलम वहीं पुन्हाना थाना पुलिस ने सरीफ, अख्तर एडवोकेट, ऐजाज, अरसद, सलामूदीन एडवोकेट, साहिब, फारूक अब्दुल्ला एडवोकेट, के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नागरिक संशोधन कानून के खिलाफ सोमवार को बिछोर गांव से सिंगार गांव तकरीबन 8 किलोमीटर तक हजारों लोगों ने हाथ में काले झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Palwal News - case filed for demonstrating against nrc and caa without permission


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30PD9fK

ADD











Pages